बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनजातीय उत्पादों के विपणन के लिए ट्राइफेड की ओर से पूरे देश में है 145 शोरूम संचालित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 2:52 अपराह्न

चमोली  : भारतीय जनजाति सहकारी विपणन परिसंघ (ट्राइफेड) के माध्यम से एनआरएलएम के जनजाती स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण एवं जनजातीय उत्पादों के सैंपल एकत्रित करने हेतु बुधवार को विकास भवन सभागार में वर्कशाप आयोजित की गई। इस दौरान एनआरएलएम के ट्राइवल समूहों को ट्राइफेड के माध्यम से जनजाति उत्पादों के विपणन के संबध में विस्तार से जानकारी दी गई।

ट्राइफेड के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से आए मार्केटिंग ऑफिसर चमन लाल एवं उप प्रबंधक भोला शंकर ने एनआरएलएम के ट्राइवल समूहों को जानकारी देते हुए बताया कि ट्राइफेड राष्ट्रीय स्तर का एक शीर्ष संगठन है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। ट्राइफेड का उदेश्य जनजातीय लोगों द्वारा तैयार उत्पादों का विपणन कर जनजातीय लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना है। उन्होंने बताया कि जनजातीय उत्पादों के विपणन हेतु ट्राइफेड की ओर से पूरे देश में 145 शोरूम संचालित है। इसके अलावा ट्राइफेड ने देशभर में 52 हजार वन धन विकास केन्द्र भी स्थापित किए गए है, जिसमें से 12 केन्द्र उत्तराखंड राज्य में संचालित है। चमोली जिले के नीति में वन धन विकास केन्द्र की स्थापना हेतु 15 लाख की धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों के उत्पाद स्थानीय वन धन केन्द्र के माध्यम से ट्राइफेड को उपलब्ध कराए जाते है। इन उत्पादों की ब्रांन्डिंग, पैकेजिंग करने के बाद ट्राइफेड की ओर से संचालित 145 शोरूम के माध्यम से विपणन किया जाता है। इसके अतिरिक्त ट्राइफेड में पंजीकृत जनजातीय समूहों को देश के विभिन्न राज्यों में ‘‘आदि महोत्सव प्रदर्शनी’’ में प्रतिभाग करने का अवसर भी दिया जाता है।

वर्कशाप में नीति, झेलम, कोषा, मलारी, गमशाली, बाम्पा क्षेत्र की एनआरएलएम समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग कर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिसमें अनेक ऊनी उत्पाद जैसे पंखी, शॉल, दन, मफलर, टोपी, स्वाइटर, दोखा, जुराफ और खाद्य उत्पाद जैसे राजमा, फरण, चूली का तेल, काला जीरा, फाफर आटा, ड्राई फ्रूट आदि शामिल थे। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय उत्पादों के सैंपल लिए गए। जनजातीय उत्पादों के सैंपल ट्राइफेड द्वारा स्वीकृत होने पर शिल्पकारों को उत्पादों की सप्लाई हेतु डिमांड भेजी जाएगी और उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिया जाएगा। इन उत्पादों की अच्छी ब्रान्डिंग व पैकेजिंग कर देशभर में ट्राइफेड के 145 शोरूम तथा आदि महोत्सव प्रदर्शनियों के माध्यम से विपणन कराया जाएगा। जिससे जनजाति समूहों को सीधा मार्केट उपलब्ध होने के साथ ही उनकी सामाजिक एवं आर्थिक में भी सुधार होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.