रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी विधानसभा के सामान्य जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2021 7:12 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधानसभा  सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन पर विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर समुचित कार्य एवं तैयारी में जुटी है। जिसके तहत पुलिस लाइन पौड़ी में उप जिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा की अध्यक्षता में पौड़ी विधानसभा के सामान्य जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी पौड़ी ने कहा कि जिलाधिकारी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशन में समय-समय पर स्वीप के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा में बूथ स्तर पर मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे कि मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन आसानी से आवागमन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वल्नरेबल तथा क्रिटिकल बूथों में दिव्यांग मतदाताओं को रैंप तथा आवागमन की सुविधा आदि के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जिन्हें बूथ स्तर पर  निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
वही बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा चुनाव आदर्श आचार संहिता शुरू होने से लेकर समाप्ति तक पुलिस बल का सबसे अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्मिक अभी से चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर लें। कहा कि सभी पुलिस कार्मिकों को कार्यक्षेत्र के अनुसार ड्यूटी सौंपी जाएगी। इसके अलावा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अवैध शराब आदि गतिविधियों पर भी पुलिस की चौकशी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के द्वारा अतिरिक्त गश्त भी की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद से जुड़े बाहरी राज्यों के मुख्य चौराहों और मार्ग पर भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन हो इस बात का सभी पुलिस कार्मिक गंभीरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.