posted on : दिसम्बर 21, 2021 1:34 अपराह्न
कर्णप्रयाग : डॉ. शिवानंद नोटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे आजादी के अमृत महोत्सव, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नदियो का उत्सव कार्यक्रम के तहत” गंगा रन ” का आयोजन नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट के दिशा निर्देशन मे किया गया । जिसमे महाविद्यालय के अधिकांश छात्र एंव छात्राओ ने भाग लिया। गंगा रन कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ. एचएस रतूडी, डॉ. कीर्तिराम डगवाल, डॉ. जितेन्द्र चौहान, जेएस रावत, सहित समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी छात्र एंव छात्रायें उपस्थित थे।



