posted on : दिसम्बर 20, 2021 5:31 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस पार्टी संगठन के वाल्मीकी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाते हुए उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। गौरतलब है कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस संगठन के वाल्मीकी प्रकोष्ठ का गठन करते हुए चन्द्रशेखर सोडियाल को जिलाध्यक्ष बना दिया है, अन्य पदों पर वीर सिंह घाघट को जिला महामंत्री, श्याम सुंदर गौडियाल को उपसचिव, हरिकिशन घाघट को जिला कोषाध्यक्ष तथा गुलशन को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी संगठन के वाल्मीकी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को देखते हुए कांग्रेस को सत्तासीन करना समाज के हर वर्ग व समाज के नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, अमितराज सिंह, राजा आर्य, जगमोहन सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, अनिल चैधरी, वीडी नवानी, गोपाल सिंह गुसांई, मनोज रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, दिग्मोहन नेगी, राकेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।



