बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का किया मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2021 1:57 अपराह्न

चमोली : सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार मेें जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, विद्युत, उरेडा, खनन, पेयजल, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर, आवास, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 19 शिकायतें/समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया।  जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

मींग-गधेरा-बैनोली तल्ली मोटर मार्ग अवरूद्व होने और कार्यदायी संस्था एनबीसीसी की ओर से मार्ग खोलने के लिए ठोस कार्रवाई न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनवीसीसी के अधिकारी को तलब किया है। हल्दापानी निवासी रणजीत सिंह ने चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग के किलोमीटर-7 में लोक निर्माण विभाग द्वारा अवाप्त भूमि का खतौनी में दर्ज न किए जाने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को प्रकरण को प्रस्तुत करने को कहा गया।

गिरसा में आपदा के दौरान क्षतिग्रसस्त सिंचाई नहर की मरम्मत न किए जाने और पेयजल कनेक्शन वितरण में अनियमितता की शिकायत सिंचाई एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। न्याय पंचायत गिरसा में मिनी सचिवालय/बहुउदेशीय भवन निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने अगली जिला योजना में इसका प्रस्ताव रखने की बात कही।

राइका चौनघाट में विद्यालय के उच्चीकरण के बाद शिक्षकों की तैनाती न किए जाने की शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवाल ब्लाक के ग्राम वांक में विद्युत की झूलती तारों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को विद्युत लाईन को शीघ्र दुरूस्त कराने को कहा गया। ग्राम देवताल निवासी नारायण सिंह ने उरेडा से सोलर लाईट दिलाने की गुहार लगाई। राइका माणा घिंघराण विद्यालय के लिए दान दी गई जमीन को दान नामावली में दर्ज न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम चमोली को प्रकरण की जांच करने को कहा गया। ग्राम ब्यारा निवासी 70 प्रतिशित दिव्यांग तनुजा ने ब्यारा में सहकारी बैंक की नवनिर्मित शाखा में संविदा पर कार्य दिए जाने की बात रखी। जिस पर डीसीबी सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। मतदान और कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत कार्यक्रम आंवटित करने की मांग पर स्वीप समन्वयक को जरूरी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।  जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, सीओ पुलिस विलम प्रसाद, डीडीओ सुमन राणा सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.