शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेती-किसानी को स्वरोजगार का आधार बनाने की पहल, मिलेट्स से कीवी-ड्रैगन फ्रूट तक नई पहचान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 12:48 पूर्वाह्न
  • पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर स्वरोजगार का आधार बनी खेती- किसानी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में नई नीतियों पर रहा जोर
  • चकबंदी से लेकर पशुपालन और मत्स्य पालन तक स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान कृषि और उद्यान क्षेत्र नई नीतियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों के जरिए, उत्तराखंड में खेती किसानी को पारम्परिक ढांचे से निकाल कर स्वरोजगार और आजीविका के आधार में बदलने का काम किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में उत्तराखंड स्टेट मिलेट्स पॉलिसी घोषित की गई। इसके तहत वर्ष 2030-31 तक 134.89 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। मंडुवा और झंगोरा के बीज तथा जैव उर्वरक पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मंडुवा का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 5,200 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

इसी तरह वर्ष 2025 में जारी कीवी नीति के तहत किसानों को कुल लागत पर 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इससे प्रदेश के 17,500 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। ड्रैगन फ्रूट नीति में भी किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महक क्रांति नीति के तहत 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती विकसित करने के साथ ही प्रदेश में सात अरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। यही कारण है कि प्रदेश के एरोमैटिक सेक्टर का वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

चकबंदी और कृषि भूमि के सर्वेक्षण पर जोर

धामी सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी कृषि भूमि को खेती के अनुकूल बनाने के लिए स्वैच्छिक और आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत पांच वर्षों में 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही राज्य की संपूर्ण कृषि भूमि का आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध सर्वेक्षण और बंदोबस्त किए जाने का प्रावधान किया गया है। गन्ना किसानों को भी उत्तर प्रदेश की तुलना में पांच रुपए प्रति क्विंटल अधिक मूल्य दिया जा रहा है।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में बढ़े अवसर

मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत गोपालन, बकरीपालन और भेड़पालन के माध्यम से 11,500 से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। गोट वैली योजना में 41 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं और 5,827 लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं। गोपालन योजना में गाय के साथ भैंस खरीदने का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन वर्ष 2021-22 के 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 54.59 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। उत्तराखंड की बद्री गाय के घी को जीआई टैग भी प्राप्त हुआ है।

ट्राउट पालन से निर्यात तक पहुंचा प्रदेश

पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन को आजीविका का विकल्प बनाने के लिए 170 करोड़ रुपए की ट्राउट प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। राज्य गठन के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया गया। इससे 33 मत्स्यपालकों को लगभग 23.50 लाख रुपए की आय हुई। प्रदेश में मत्स्यपालकों की संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है, जिनमें 3,584 महिलाएं हैं।

किसानों को आर्थिक सहायता

किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा किसानों को तीन लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में इन पहलों के जरिए उत्पादन बढ़ाने, खेती के विविधीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित करने की कोशिश की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर सुनी आपबीती, प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5-5 लाख की सहायता का ऐलान
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खेती-किसानी को स्वरोजगार का आधार बनाने की पहल, मिलेट्स से कीवी-ड्रैगन फ्रूट तक नई पहचान
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसडीपी डेढ़ गुने से अधिक बढ़कर 3.81 लाख करोड़ पहुंची
  • पेंशन से पक्के मकान तक, गरीबों को संबल दे रही धामी सरकार
  • महिला सशक्तिकरण को धामी सरकार की नई धार, 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
  • रोजगार से नवाचार तक, युवाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोल रही धामी सरकार
  • कानून के मोर्चे पर धामी सरकार के बड़े फैसले, उत्तराखंड में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक सख्त व्यवस्था
  • राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां
  • संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री धामी
  • पवाणी के अग्निकांड पीड़ित हर परिवार को 05 लाख रुपये देगी राज्य सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.