गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, शीतलहर में कोई भी निराश्रित खुले में रात न बिताए, रैन बसेरों में पुख्ता हों इंतजाम

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 11:36 अपराह्न
  • शीतलहर से निपटने को प्रशासन अलर्ट, खुले में रात नहीं बिताएंगे निराश्रित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, रैन बसेरों में कंबल, बिस्तर, हीटर और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश
  • बस स्टेशन, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जलेंगे अलाव; पाला प्रभावित मार्गों पर चूना-नमक छिड़काव और बर्फबारी से निपटने की तैयारी
  • जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, शीतलहर के दौरान राहत व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

पौड़ी गढ़वाल। शीतलहर, पाला और बर्फबारी के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ठंड के दौरान किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बिताने की स्थिति न आए। निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतलहर से बचाव और जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रैन बसेरों में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में शीतलहर से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए नगर निकायों और तहसील प्रशासन को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में कंबल, तकिए, बिस्तर, शौचालय, पेयजल और हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। इनका उपयोग किसी भी स्थिति में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाए। शाम के समय अलाव जलाने के लिए जाने वाले दल निराश्रित और बेसहारा व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाने में सहयोग करें। जरूरतमंदों को निर्धारित सूची के अनुसार निःशुल्क कंबल भी वितरित किए जाएं।

सार्वजनिक स्थलों पर जलेंगे अलाव

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों और नगर निकायों को बस स्टेशन, चौराहों, प्रमुख पड़ावों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और कुछ लोग खुले में रात बिताते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के साथ आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए, ताकि अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित होती रहें।

पाला प्रभावित मार्गों पर चूना-नमक छिड़काव

पाला प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों, तीखे मोड़ों और अधिक ठंड वाले स्थानों पर चूना एवं नमक का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। बर्फबारी की आशंका वाले क्षेत्रों में भी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने या आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निराश्रित पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय

निराश्रित पशुओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को एडवाइजरी जारी करने और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। नगर निकायों के समन्वय से गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय, अलाव, चारा और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निराश्रित पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशु मालिकों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग करेगा जागरूक

शीतलहर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और स्ट्रोक के मरीजों के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने को कहा। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समय रहते जरूरी जानकारी उपलब्ध हो सके।

तीन माह के अग्रिम खाद्यान्न की व्यवस्था

बैठक में पूर्ति विभाग ने जानकारी दी कि जनपद के दो गोदामों में तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राशन मंगवाया गया है। जिलाधिकारी ने दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं यूपीसीएल को विद्युत भार बढ़ने अथवा फ्यूज उड़ने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और आवश्यकता के अनुसार विद्युत क्षमता बढ़ाने को कहा।

विभागों को नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सभी विभागों से शीतलहर से बचाव की तैयारियों और की गई कार्रवाई की नियमित एवं व्यवस्थित रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि शीतलहर, पाला और बर्फबारी के दौरान जनसुरक्षा के साथ आमजन को समय पर राहत मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, प्रभारी एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीडीएमओ दीपेश काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटी रोड पर मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, खाई में गिरने से मासूम समेत दो की मौत, पांच घायल
  • पौड़ी गढ़वाल : वन्यजीवों से पशुधन क्षति के 588 मामलों में 1.96 करोड़ का मुआवजा वितरित
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने जारी किया धामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड
  • कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, टोंस नदी में गिरा वाहन, दो वर्षीय मासूम समेत दो की मौत 
  • उत्तराखण्ड में 18 IPS और 12 IAS अधिकारियों के तबादले
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के सख्त निर्देश, शीतलहर में कोई भी निराश्रित खुले में रात न बिताए, रैन बसेरों में पुख्ता हों इंतजाम
  • सहकारी समितियां किसानों की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • धारा-27 के तहत तबादलों के लिए उमड़े शिक्षक, तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंचे
  • उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगी शुरू
  • अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर करेंगे कार्य – गगनदीप सिंह बेदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.