शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्कूल-कॉलेजों में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2026 11:53 अपराह्न

भूकंप, भूस्खलन और अग्निकांड से निपटने का दिया प्रशिक्षण

28 नवंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने और सुरक्षित बचाव के तरीकों की जानकारी देने के लिए चमोली में स्कूल-कॉलेजों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से चल रहे इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान 28 नवंबर तक चलेगा।

आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटने, बाढ़, वनाग्नि और अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। भूकंप के दौरान ड्रॉप, कवर और होल्ड की प्रक्रिया अपनाने, सुरक्षित स्थानों की पहचान करने और आपातकालीन निकासी मार्गों की जानकारी दी जा रही है।

अग्निशमन विभाग के कार्मिक आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विद्युत शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर में आग लगने जैसी परिस्थितियों में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति की परिकल्पना कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कक्षाओं से सुरक्षित बाहर निकलने तथा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित होने का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं और निकासी मार्गों की जानकारी भी दी जा रही है।

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन और बचाव दलों के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसडीपी डेढ़ गुने से अधिक बढ़कर 3.81 लाख करोड़ पहुंची
  • पेंशन से पक्के मकान तक, गरीबों को संबल दे रही धामी सरकार
  • महिला सशक्तिकरण को धामी सरकार की नई धार, 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
  • रोजगार से नवाचार तक, युवाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोल रही धामी सरकार
  • कानून के मोर्चे पर धामी सरकार के बड़े फैसले, उत्तराखंड में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक सख्त व्यवस्था
  • राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां
  • संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री धामी
  • पवाणी के अग्निकांड पीड़ित हर परिवार को 05 लाख रुपये देगी राज्य सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • गैरसैंण की अनदेखी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, एक दिसंबर से आंदोलन
  • जिला कार्यालय से थानों तक संविधान दिवस की धूम, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.