बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:33 अपराह्न

ऋषिकेश : स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन घाट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो एवं ‘देवभूमि पिचैथॉन 2026’ का सोमवार को समापन हुआ। जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार की ओर से 21 से 23 नवंबर तक आयोजित इस एक्सपो में स्टार्टअप्स, उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के साथ नए उद्यमों को निवेश, बाजार और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जोड़ने पर विशेष जोर रहा। समापन समारोह में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

एक्सपो के तहत आयोजित देवभूमि पिचैथॉन में 18 उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक विचार निवेशकों एवं विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद जीवन ऑर्गेनिक्स ने प्रथम, आयुर्वेद एवं वेलनेस क्लोदिंग ब्रांड मिहो ने द्वितीय तथा हस्तशिल्प कंपनी ओम इंटीरियर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को वेंचर कैपिटल फंडिंग, वित्तीय प्रबंधन, विपणन और बाजार विस्तार के विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

पिचैथॉन में पंजाब एंजेल्स नेटवर्क ने सेशन पार्टनर के रूप में सहयोग किया। नेटवर्क के सीईओ सीए साहिल मक्कर, क्वांटिया ग्रेविटास (यूएई) के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. मुनीश जिंदल, फाउंडरएक्स की सीईओ डॉ. नैन्सी जुनेजा, वरिष्ठ सलाहकार संतोष नौटियाल और अन्य विशेषज्ञों ने उद्यमियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इकारा फाइनेंशियल्स की संस्थापक एवं सीईओ अनिमा मिश्रा ने स्टार्टअप्स को निवेश के लिए तैयार करने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष सत्र लिया।

एक्सपो में आयुर्वेद, फूड प्रोसेसिंग, हथकरघा, हस्तशिल्प, ऑर्गेनिक और पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रथम दिवस हिमालयी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद, हर्बल शोध और वेलनेस क्षेत्र में नवाचार एवं संभावनाओं पर विचार रखे।

कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी, एनएसआईसी के अश्विनी कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं एवं उद्यमिता से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। मोहित नेचुरल एंड वेलनेस सेंटर के कमल बहादुर और अमित चंदोला ने उद्यम स्थापना के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी उद्यमियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक आर.पी. आर्य, सहायक प्रबंधक अंकित सिंह, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र नाथ, विनय कुमार, रवींद्र सिंह, देवेंद्र मेहता, कमल जयकृत सहित विभागीय टीम तथा अन्य उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.