सोमवार, नवम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर में साइंस सिटी बनेगी, पंचप्रयाग और धारी देवी में बनेंगे आधुनिक घाट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:10 अपराह्न
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ
  • श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने, पंचप्रयाग के पांचों प्रयागों और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों का निर्माण करने तथा श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग देने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली और पारंपरिक सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला धार्मिक आस्था के साथ गढ़वाल की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। अलकनंदा तट पर बसे श्रीनगर का धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व है। कमलेश्वर महादेव मंदिर हमारी पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से श्रीनगर में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण और शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

200 करोड़ की सीवर परियोजना, 650 करोड़ से बन रहा एनआईटी

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में करीब 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से एनआईटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में आधुनिक बस स्टैंड और पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया गया है। पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में आवासीय बालक छात्रावास का निर्माण भी किया जा रहा है।

पांचों प्रयागों में बनेंगे आधुनिक घाट

मुख्यमंत्री ने विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। धारी देवी मंदिर के समीप भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित किया जाएगा। श्रीनगर में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के माध्यम से साइंस सिटी स्थापित की जाएगी। नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को भी स्वीकृति देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेली सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एक दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया है।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : नेपाल के लिए सफर होगा और भी आसान, पढ़ें पूरी खबर
  • कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, महिला को बनाया निवाला; गांव में दहशत
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
  • बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर FSSAI की सख्ती, गोवा प्लांट के सैंपल जांच में असुरक्षित, कंपनी के खिलाफ मुकदमे को मंजूरी
  • कोटद्वार : गुलदार के हमले में महिला की मौत पर सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जताया आक्रोश
  • गौचर बाजार में भटकता मिला 15 वर्षीय किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर में साइंस सिटी बनेगी, पंचप्रयाग और धारी देवी में बनेंगे आधुनिक घाट
  • गुजरात हादसे में उजड़े कोटद्वार के तीन परिवार, सैन्य सम्मान के साथ घर लाए गए शव
  • जनता दरबार में उठी सड़क, वन व अवैध खनन की शिकायतें
  • गुजरात हादसे में मारे गए कोटद्वार के सातों लोगों के शव कौड़िया कैंप पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.