रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 2:22 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चमोली में पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को गोपेश्वर क्षेत्र में स्कूल बसों, वैन, कैब और अन्य यात्री वाहनों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार और यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के जरूरी दस्तावेज, सुरक्षा इंतजाम और निर्धारित मानकों की पड़ताल की गई। उन्होंने वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने और बच्चों के चढ़ने-उतरने के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही मिलने पर संबंधित वाहन चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 16 से 22 नवंबर तक चलने वाला यह राज्यव्यापी संयुक्त अभियान चमोली जिले में भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य स्कूली वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
  • डायट में पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का समापन
  • 23 नवंबर से पीछे बैठने वाली सवारी ने हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.