posted on : नवम्बर 20, 2026 11:42 अपराह्न
नैनीडांडा : आज 19 नवम्बर को राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पौड़ी गढ़वाल में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार धूमाकोट, राजस्व निरीक्षक, राजस्व कानूनगो एवं फील्ड ट्रेनर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, तथा संचालन सह नोडल डॉ. पृथ्वीराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए स्व-गणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशासन के प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से अधिक से अधिक स्व-गणना में प्रतिभाग हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। फील्ड ट्रेनर डॉ. देवेन्द्र प्रसाद द्वारा गणना फार्म की जानकारी दी गयी, तथा गणना कार्य भरने की विधि को छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्रा, प्राध्यापकगण, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी से 100 प्रतिशत सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।







