शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए किए योगदान को किया याद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:26 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान बनाई। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके नेतृत्व में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश की आजादी में भारत की निर्णायक भूमिका को देश के इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।कहा कि इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति को बढ़ावा देकर देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिला। 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को गांवों और आम लोगों तक पहुंचाने का रास्ता खोला। इससे छोटे किसानों, व्यापारियों और कमजोर वर्गों के लिए बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार हुआ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 में पोखरण में देश का पहला परमाणु परीक्षण कर इंदिरा गांधी ने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमता का दुनिया को अहसास कराया। उनका पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित रहा। कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, संदीप झिंक्वाण, ऊषा रावत, भरत रावत, महेशी देवी, सूर सिंह बिष्ट, मुकुल बिष्ट, जगत लाल, दीवान सिंह रावत, जयवीर नेगी, राजेंद्र लाल, विजया कंडारी, लीला रावत, सावित्री बिष्ट, यमुना कुंवर, मुन्नी कंडेरी, मनीष नेगी, जयपाल कोहली, जसपाल लाल, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैनीडांडा महाविद्यालय में जनगणना-2027 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखण्ड : 20 से 27 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, BLO घर-घर करेंगे मतदाता सूची की जांच
  • पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट जरूरी, चमोली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • उत्तराखण्ड में समूह-ग के करीब 1000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल
  • दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होगा गोपेश्वर का शरदोत्सव मेला
  • ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन
  • वर्षों का इंतजार खत्म, घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
  • चिन्यालीसौड़ में किसान ऋण मेले का आयोजन, 111 किसानों को बांटे 1.05 करोड़ रुपये के ऋण
  • दिन ढलते ही आबादी में पहुंच रहा गुलदार, न्यू बस स्टेशन क्षेत्र में खौफ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने ली जनगणना की प्रगति की समीक्षा बैठक, फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 15 दिन का विशेष अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.