गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

24 घंटे में तीन हत्याओं से दहली राजधानी देहरादून, बेटे ने पिता को मार डाला

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:20 पूर्वाह्न
  • नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने पिता को चाकू से गोदा.
  • अस्पताल में मौत; दो अन्य हत्याओं से भी शहर में दहशत.

देहरादून। राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई तीन हत्याओं ने कानून-व्यवस्था और शहर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी हो या संपत्ति को लेकर पारिवारिक रंजिश, हिंसा की घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। सबसे चौंकाने वाली घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सामने आई, जहां नशे की लत के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी 62 वर्षीय मदन राणा को उनके बेटे नितिन राणा ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 35 वर्षीय नितिन राणा नशे का आदी है। सोमवार शाम वह अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी दरांती लेकर भांजे पर हमला करने दौड़ा। ऋषभ ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान मदन राणा बेटे को समझाने और रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बात से गुस्साए नितिन ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सुरी चौक पर 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत

राजधानी में हत्या की दूसरी घटना सुरी चौक पर सामने आई, जहां लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से चले गए। परिजनों का आरोप है कि अर्श के साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी उनसे छिपाई। परिजनों को उसके दोस्तों पर ही शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

संपत्ति विवाद में खुखरी से हमला, एक की मौत

वहीं, रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में संपत्ति विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। यहां एक युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। हमले में उसका चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

लगातार तीन हत्याओं से दहशत में लोग

देहरादून में महज 24 घंटे के भीतर सामने आई इन तीन घटनाओं ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर नशे की लत ने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया, तो दूसरी ओर किशोरों के बीच विवाद और संपत्ति की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। लगातार हो रही इन वारदातों से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस के सामने न केवल तीनों मामलों की गुत्थी सुलझाने, बल्कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी चुनौती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
  • मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, विधायक रेनू बिष्ट ने किया शुभारंभ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से संवरा बालिकाओं का भविष्य, स्कूलों से जुड़ीं संप्रेक्षण केंद्र की बेटियां
  • उत्तराखण्ड : पिथौरागढ़ की वादियों में दिखी दुर्लभ ‘गोल्डक्रेस्ट’ की झलक
  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण… असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल
  • पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.