गोपेश्वर/थराली (चमोली )। चमोली जिले में सोमवार की देर रात हुई मूसलाधार वर्षा से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में पहाड़ी से मलवा आने के कारण बाधित हो गया है। वहीं थराली विकास खंड के सगवाडा गांव में दो गौशालाऐं जमींदोज हो गई जिसमें दो भेंस, दो बैल, एक गाय, एक बछिया व 20 बकरियां दफन हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थराली तहसील से राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है जो क्षति का आंकलन करने में जुट गई है।
आपदा परिचालन केंद्र गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड में बाधित हो गया है। जिसे खोलने का कार्य जारी है। वहीं थराली के सगवाड़ा मे धन सिंह की गोशाला जमींदोज होने से उसमे एक भेस, दो बैल,एक गाय व बछिया सहित 20 बकरियां दब गई है। वहीं पुष्पा देवी की एक भेस दफन हो गई है।
थराली के तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अनेक स्थानों पर टूट-फूट व कृषि भूमि के बहने, आवासीय परिसरों में मलवा आने, गौशालाओं के बह जाने की समाचार तहसील मे स्थापित आपदा परिचालन केंद्र को मिले हैं। संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजा गया है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। क्षति का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।




Discussion about this post