बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2026 12:19 पूर्वाह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के बाद उत्तराखंड ने यह उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण साक्षरता मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। अब डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और जीवन कौशल को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सरकार का अगला लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों वाले उत्तराखंड में यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े लोगों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

धामी ने कहा कि साक्षरता अब केवल पढ़ने-लिखने या हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं है। नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की समझ के साथ डिजिटल तकनीक और वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम और सेंट्रल स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है। 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। बालाश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और हाईस्कूल व इंटर स्तर के 100-100 विद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि साक्षरता अभियान में करीब 25 हजार स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। अगले छह माह में राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में एक भी बच्चा पढ़ने वाला होगा, वहां विद्यालय बंद नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक  सविता कपूर, अपर सचिव भारत सरकार अर्चना शर्मा अवस्थी, सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव  नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि
  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.