बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : बनास में 22 सितंबर को लगेगा आधार एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2026 10:08 अपराह्न

पौड़ी : चाकीसैंण क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही देने के लिए 22 सितंबर को व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के साथ ही दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

माह सितंबर के प्रथम मंगलवार को चाकीसैंण तहसील में आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी थी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने तत्काल संबंधित विभागों को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा शिविर की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

तहसीलदार सुदामा सिंह रावत ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के इच्छुक दिव्यांगजन तथा आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने वाले क्षेत्रवासी शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से 22 सितंबर को व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास में आयोजित शिविर में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
  • पौड़ी बस अड्डे पर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 5 युवक गिरफ्तार
  • अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते थे मरीज, अब ज्योतिर्मठ अस्पताल में ही सुविधा
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में पौड़ी के 12 विद्यार्थी करेंगे संवाद
  • लांजी में भालू का आतंक : गौशाला की छत फाड़कर बैल को मार डाला
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो विद्यार्थियों का चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.