posted on : दिसम्बर 16, 2021 2:39 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): युद्व में अपना सर्वोच्च बलिदान अर्पण करने वाले मॉ भारती के वीर सपूत जनपद उत्तरकाशी से शहीद गॉड्स मैन सुंदर सिंह के चित्र पर विजय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एंव गौरव सैनानियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये l उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को ढाका में भारतीय सेना के अदम्य साहस पराक्रम व शौर्य का कि पाकिस्तान की सेना ने घुटने टेक दिए थे जिसमें से जिसमें 255 रणबांकुरे उत्तराखंड राज्य से थे । युद्ध में जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान अर्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक हमारी शान हैं। उत्तराखण्ड सैनिकों की वीरभूमि है, इनकी शहादत हमेशा स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर कर्नल जे० पी० काला, मेजर आर०एस० जमनाल, सूबेदार मेजर महावीर सिंह राणा, सोबन सिंह पंवार, बलवीर कैन्तुरा, कल्याण गुसाईं, एनसीसी कैडेट सहित अन्य उपस्थित थे




