शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : 1971 के युद्ध में भारत की शानदार विजय की स्वर्ण जयंती पर जिले में अमर शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धाजंलि

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2021 1:01 अपराह्न

चमोली : 1971 के युद्ध में भारत की शानदार विजय की स्वर्ण जयंती पर जिले में अमर शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई। पुलिस एवं एनसीसी के जवानों ने अमर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। गोपेश्वर स्थित शहीद पार्क में विजय दिवस की स्वर्ण जयंती आयोजित समारोह में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरुण चौधरी, एडीएम हेमन्त वर्मा, जिला स्तरीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को श्रद्वांजलि देते हुए उनके बलिदान को नमन किया और सभी देश वासियों को विजय दिवस की हार्दिक बधाई दी।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को विजय दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए समर्पित सेना के जवानों और शहीदों पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। कहा कि आज का दिन हमें शहीदों के अदम्य साहस एवं बलिदान को स्मरण कराते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश सेवा में अपना अहम योगदान देने को कहा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कमाण्डर हेमन्त कुमार ने कहा कि आज हम स्वर्णिम विजय दिवस मना रहे हैं। 1971 में इसी दिन भारत-पाक युद्ध में देश के वीर सैनिकों ने अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मन देश के 93 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। इस युद्व में हमारे देश के 471 सैनिकों ने शहादत दी थी। जिसमें उत्तराखंड राज्य से 248 तथा जनपद चमोली से 51 सैनिकों शामिल थे। वीर सैनिको के अदम्य साहस और वीरता के लिए दो वीर चक्र और एक महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस युद्ध के परिणाम स्वरूप ही विश्व में एक नये देश बांग्लादेश का उदय हुआ। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शहीद सैनिकों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
  • चमोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, नारायणबगड़ के जीआईसी में घुसा मलबा, गौचर बाजार में जलभराव
  • शंकरपुर चौपाल में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने परखी विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति, पेयजल एवं सड़क व्यवस्थाओं के सुधार को दिए निर्देश
  • कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने एडीबी परियोजना के तहत पेयजल एवं आधारभूत विकास कार्यों का किया निरीक्षण
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय ने लगाई ऊंची छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में किया सुधार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.