बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 5:31 अपराह्न

देहरादून : जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। गढ़वाल मण्डल के छह जनपदों में हुये चुनावों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर हुये चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं जो कि राज्य सहकारिता के इतिहास में एक ऐतिहासिक रिकाॅर्ड है। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई है, सहकारिता में आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

गढ़वाल मण्डल के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये हुये चुनाव में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल तथा हरिद्वार में भाजपा द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। जिसमें देहरादून में मंजीत रावत, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत, उत्तरकाशी में शारदा राणा, पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र रमोला तथा हरिद्वार जनपद में विजेंद्र चैधरी अध्यक्ष पद पर नर्विरोध निर्वाचित हुये। इसके अलावा सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उत्तराखंड सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व के साथ संपन्न किए जा रहे हैं। प्रदेश के कुल दस जिला सहकारी बैंकों में से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इस आरक्षण के तहत इन तीन जनपदों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी।
जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे हैं। प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भाजपा ने सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। वहीं कुमाऊं मण्डल में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 10 व 11 सितंबर को आयोजित होंगे। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मण्डल में भी गढ़वाल मण्डल जैसा प्रदर्शन दोहरायेगी, इसके लिये पार्टी ने ठोस चुनावी रणनीति बना रखी है।

गढ़वाल मण्डल में सहकारिता चुनावों के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का निर्विरोध निर्वाचन आपसी विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और सहकारिता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेेंगे।– डाॅ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
  • सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.