बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 5:44 अपराह्न

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जर्जर पांच मंजिला इमारत के ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में चौथा आरोपी बताया जा रहा है। हादसे में 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त भवन के पास स्थित एक असुरक्षित बहुमंजिला इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी अन्य संभावित हादसे को रोकना है।

इससे पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने हादसे में ढही इमारत के मालिक महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट भव्य करहैल ने महेश गुप्ता के माता-पिता हरिराम गुप्ता और ऊर्मिला गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को सात सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि भवन का बिजली कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था, जबकि इमारत ऊर्मिला गुप्ता के नाम से पंजीकृत थी। इस भवन में संचालित पीजी का प्रबंधन महेश गुप्ता संभालता था।

पुलिस के मुताबिक, हरिराम गुप्ता की उम्र 81 वर्ष, ऊर्मिला गुप्ता की 75 वर्ष और महेश गुप्ता की उम्र 52 वर्ष है। हरिराम गुप्ता भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट हैं, जबकि महेश गुप्ता हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाता है। हादसे के बाद पुलिस मामले में भवन की स्थिति, निर्माण और पीजी संचालन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

असुरक्षित भवनों की निगरानी बढ़ी

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में जर्जर और असुरक्षित भवनों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। निगम ने ऐसे भवनों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इसी सिलसिले में एमसीडी के पूर्वी जोन के चेयरमैन यशपाल सिंह कैंतुरा ने भवन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में कमजोर, जर्जर और नियमों के विपरीत निर्मित भवनों की नियमित निगरानी की जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे भवनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सत्य निकेतन हादसे ने राजधानी में पुराने और असुरक्षित भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद अब निगम और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसी इमारतों की समय रहते पहचान कर कार्रवाई करना है, ताकि लोगों की जान को खतरे में डालने वाली स्थितियों को रोका जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
  • सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त
  • उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
  • जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण – डीएम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.