गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 7:51 अपराह्न
  • वार्तालाप में मीडिया की भूमिका पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाकर चमोली को विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), देहरादून की ओर से गोपेश्वर में आयोजित वार्तालाप एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला में अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, प्रेस क्लब की संरक्षक क्रांति भट्ट और पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब उनकी जानकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीआईबी के ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रमों को ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किया जाना चाहिए। इससे ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ पात्र लोगों को समय पर लाभ लेने में आसानी होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि कई सरकारी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण पात्र लोग उनका लाभ नहीं ले पाते। मीडिया के माध्यम से योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनहितकारी और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए स्थानीय मीडिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विश्वसनीय और तथ्यपरक सूचनाओं के प्रसार के लिए पीआईबी का आभार जताया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क स्वास्थ्य जांच और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए राहगीर योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि की जानकारी दी। खाद्य पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने ई-20 पेट्रोल और हरित ईंधन की जानकारी साझा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला ने नंदा गौरा योजना, सहायक निदेशक मत्स्य नितेश कुमार चंद्र ने मत्स्य किसान समृद्धि योजना और ट्राउट उत्पादन से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 140 नारकोटिक्स किट वितरित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने नशामुक्ति केंद्र, काउंसलिंग और विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक संबंधी जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह ने स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया, मशरूम और कीवी उत्पादन तथा किसानों के लिए उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी साझा की।

पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल ने कहा कि चमोली जैसे सीमांत जनपद में ‘वार्तालाप’ आयोजित करने का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रमाणिक और तथ्यपरक जानकारी मीडिया के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। सही जानकारी गांव-गांव तक पहुंचेगी तो पात्र लोगों के लिए योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।

कार्यशाला में अधिकारियों और पत्रकारों ने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार, स्थानीय मुद्दों और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.