गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 7:54 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। विकासखंड नारायणबगड़ में पिछले दो दिनों से आवारा एवं संदिग्ध रूप से आक्रामक कुत्तों के लोगों को काटने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आमजन और पशुधन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में रेस्क्यू, वैक्सीनेशन और निगरानी अभियान तेज कर दिया गया है।

पशुपालन, राजस्व, वन, पुलिस, जिला पंचायत और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमें नारायणबगड़ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। संदिग्ध और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ डॉग कैचर टीम को भी मौके पर लगाया गया है। अभियान के दौरान अब तक 20 से अधिक आवारा कुत्तों को एआरवी वैक्सीन लगाया जा चुका है।

पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर संभावित रूप से प्रभावित पशुओं की पहचान कर उनका टीकाकरण कर रही हैं। पशुधन की सुरक्षा को देखते हुए गायों को भी एआरवी वैक्सीन लगाया जा रहा है। पशुपालकों को पशुओं की निगरानी और जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी जा रही है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नारायणबगड़ और आसपास के क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की ओर से दो वैक्सीनेशन एवं राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। शिविरों के अलावा विभागीय टीमें घर-घर पहुंचकर संभावित रूप से प्रभावित पशुओं की पहचान, वैक्सीनेशन और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

बाजार और आसपास के इलाकों में अन्य कुत्तों के संक्रमित अथवा आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें क्षेत्र में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध या आक्रामक व्यवहार करने वाले कुत्तों के पास न जाएं और बच्चों को भी ऐसे कुत्तों से दूर रखें। किसी संदिग्ध कुत्ते या काटने की घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.