गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2026 7:40 अपराह्न

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन, ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, बीएसएम, कमांडेंट, जीआरआरसी तथा विद्यालय की संस्थापक प्रधानाचार्या सुश्री वसुंधरा मायाकोटी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के साथ-साथ गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर, हिंदी, संस्कृत एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित विभिन्न कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों में वैज्ञानिक अवधारणाओं, तकनीकी एवं गणितीय सिद्धांतों, कंप्यूटर तकनीक तथा भाषाई विषयों की रचनात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और उन्हें जीवन में निरंतर सोचने तथा नई संभावनाओं की खोज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मंत्र के रूप में एक शब्द ‘सोच’ अपनाने का संदेश दिया और कहा कि निरंतर सोचने एवं सीखने की प्रवृत्ति उन्हें जीवन में उन्नति के शिखर तक पहुँचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच प्रभावी रूप से प्रदर्शित हुई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर रेखा नेगी, चेयरपर्सन, एफ.डब्ल्यू.ओ., ऋचा लेगवाल, जी.आर.आर.सी. के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन किया तथा भावी वैज्ञानिकों के उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
  • चमोली : भटियाणा गांव से निकली तपोवन की खुशबू, नंदी देवी ने अगरबत्ती-धूपबत्ती के कारोबार से रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
  • पेंशन समेत विभिन्न प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण, 68 पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों ने लिया लाभ
  • योजनाओं की जानकारी से समृद्ध होगा सीमांत चमोली
  • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
  • पीएम राहत कोष से मिलेगी सुरंग हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.