रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : 09 अगस्त से 17 अगस्त तक जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा “हर घर तिरंगा 2026” अभियान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2026 4:50 अपराह्न
  • जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “हर घर तिरंगा 2026” अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
 जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता, तिरंगा-थीम आधारित रोशनी, तिरंगा सेल्फी बूथ, शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा आधारित गतिविधियां तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे प्रत्येक नागरिक अभियान से जुड़ सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी व्यावहारिक हो, सरकारी भवनों, बांधों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी एवं आकर्षक सजावट की जाए। साथ ही अधिक भीड़भाड़ वाले प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम की भव्य रंगोलियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगे से प्रेरित कला-कृतियों, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंगों तथा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के अंशों से दीवारों एवं परिसर को सजाने जैसी गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाए। उन्होंने नगर नगमों,नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को “हर घर तिरंगा” पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन कराया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य विभागों को अभियान के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा 2026” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर, अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय जनअभियान का हिस्सा बनें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.