गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2026 3:59 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में इसी महीने से “बूथ जीतो अभियान” शुरू करने, विकास यात्रा निकालने, विधायकों के प्रति स्थानीय स्तर पर बनी नाराजगी दूर करने तथा लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित उत्तराखंड भाजपा के कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आंतरिक सर्वे रिपोर्ट पर हुआ मंथन

बैठक में संघ और भाजपा के आंतरिक सर्वे के आधार पर तैयार रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और पूर्व सांसदों के क्षेत्रवार प्रवास कार्यक्रम की रणनीति भी तैयार की गई, ताकि संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत की जा सके।

स्थानीय नाराजगी दूर करने के निर्देश

कोर ग्रुप की बैठक में कई विधायकों के प्रति स्थानीय स्तर पर सामने आई नाराजगी पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को ऐसे जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का मानना है कि चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच संवाद मजबूत करने से संगठन को लाभ मिलेगा।

सितंबर से नेताओं का प्रवास अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले महीने से सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसदों का विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस दौरान नेताओं को चिन्हित क्षेत्रों में रात्रि प्रवास भी करना होगा, ताकि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर सकें।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेताओं की जनसभाओं की तैयारी

बैठक में प्रदेश इकाई को निर्देश दिए गए कि सितंबर से केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं का कार्यक्रम भी तैयार करने को कहा गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस

भाजपा नेतृत्व का जोर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर है। इसी उद्देश्य से बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा, जनसंपर्क कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण से जुड़े लखपति दीदी सम्मेलन जैसे अभियान चलाए जाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक को पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी रोडमैप तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 
 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.