मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली-खैनुरी सड़क मार्ग के सुधारीकरण की कवायद तेज

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2026 6:42 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त सड़क हिस्सों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्यों की रिपोर्ट तैयार की गई।

दशोली विकासखंड अंतर्गत चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग पर लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। मानसून के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर तत्काल स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा था।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क पर जमा मलबे को तत्काल हटाने, जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई एवं निर्माण कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने की आवश्यकता बताई। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सभी आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जनपद के संवेदनशील मोटर मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क मार्गों को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीणों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.