रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IGNFA में 2024 बैच के 111 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे प्रमाणपत्र व पदक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 7:24 अपराह्न

देहरादून। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में शनिवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) 2024 बैच के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज प्रशिक्षण पूरा कर रहे युवा अधिकारी वर्ष 2047 में विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि एक सफल लोकसेवक बनने के लिए तकनीकी दक्षता के साथ उच्च नैतिक मूल्य और मानवीय संवेदनाएं भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों से जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और मरुस्थलीकरण जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान नवाचार, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के माध्यम से खोजने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आधुनिक तकनीकों का उपयोग केवल आंकड़ों के विश्लेषण तक सीमित न रहकर व्यावहारिक और मानवीय समाधान विकसित करने में किया जाना चाहिए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि “एक अच्छा अधिकारी वही है, जो सबसे पहले एक अच्छा इंसान हो।”

इससे पूर्व आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने निदेशक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 1938 से यह संस्थान भारतीय वन सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 बैच के 109 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों तथा भूटान के दो अधिकारी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 अधिकारियों ने 20 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें से 75 अधिकारियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऑनर्स डिप्लोमा हासिल किया।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, उन्नत प्रौद्योगिकी, नेतृत्व विकास तथा क्षेत्रीय अभ्यासों पर विशेष जोर दिया गया। कुल प्रशिक्षण अवधि का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा देश के विभिन्न पारिस्थितिक क्षेत्रों में फील्ड प्रशिक्षण, अध्ययन भ्रमण और साहसिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया था।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवीक्षार्थियों को विभिन्न पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। राजस्थान संवर्ग की सुश्री प्रतीक्षा नानासाहेब काले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2024 बैच की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। दीक्षांत समारोह में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि तथा प्रशिक्षु अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.