गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गुरु पूर्णिमा पर रुड़की में भक्ति का उमड़ा सैलाब, धूमधाम से मनाया गया मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 11:44 अपराह्न

रुड़की : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में रुड़की के साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में “मां की देन” दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) श्री ज्वाला माँ मेहर दरबार की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व एवं मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत बाबा जी एवं गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सत्संग और कीर्तन से गूंजा पूरा परिसर

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे संत बाबा जी के दिव्य सत्संग एवं मधुर कीर्तन से हुआ। भजन-कीर्तन के दौरान संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

श्रद्धा के साथ मनाया गया मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव

सत्संग के उपरांत मां ज्वाला जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर बाद श्रद्धालु भक्तों ने संत बाबा जी एवं गुरु मां के पावन चरणों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सेवा, सिमरन और नामदान का दिया संदेश

इस अवसर पर संत बाबा जी एवं गुरु मां ने संगत को संबोधित करते हुए सेवा, सिमरन, गुरु महिमा एवं नामदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, मानवता और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को सर्वोपरि बताया।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया विशाल लंगर

धार्मिक महोत्सव के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में “मां की देन” दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट के सेवादारों ने सेवा भाव से योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया।

ये रहे प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य लोग

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह, रमेश धमीजा, डॉ. शिवांश सचदेवा, डॉ. कुलबीर सिंह, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. अनिल पंवार, कुलदीप त्यागी, सन्नी सचदेवा, राजीव गुप्ता, तुषार सैनी, चौधरी अनिल कुमार, रूपेश गोयल, संदीप तोमर, पंकज सिंघल, विपिन सिंघल, सतीश गोस्वामी, कमल सैनी, डॉ. कोमल धमीजा, चौधरी मंगल सिंह, डिम्पी लखानी, प्रतिभा सैनी, पूनम चौधरी, सुषमा प्रसाद, मैना सैनी, सुनयना तोमर, नीलम, रचना गुप्ता, बड़ी देवा, नैना देवा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
  • संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड की पहल, सचिव दीपक कुमार गैरोला ने मुंबई में शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों से किया मंथन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.