शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, नदियों-गदेरों से दूर रहने की अपील

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 2:36 अपराह्न

रुद्रप्रयाग :  जनपद में लगातार हो रही  वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न विभागों की टीमें गठित कर दी हैं, जो नदियों, गाड़-गदेरों के बढ़ते जलस्तर तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जनपद की नदियों, गाड़-गदेरों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें तथा नदी किनारे रहने वाले  सुरक्षित स्थानों पर रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें आवश्यक संसाधनों के साथ तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भूस्खलन, मलबा आने या अन्य कारणों से सड़क अवरुद्ध होती है तो संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारु करने की कार्रवाई करेंगी। उन्होंने अपील की  कि किसी भी प्रकार की  समस्या की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अथवा प्रशासन को दें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.