गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम आशीष कुमार भटगांई

शेयर करें !
posted on : जुलाई 23, 2026 9:14 अपराह्न

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था, राजस्व वादों के निस्तारण, राजस्व वसूली, विकास योजनाओं की प्रगति और जन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पुलिस विभाग को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और हमारा संकल्प, भयमुक्त समाज अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण तथा सरकारी राजस्व वसूली में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के तहत प्राप्त प्रमाण-पत्रों और जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त लंबित संदर्भों का समय पर निस्तारण करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, खुशबू पांडे, अंकित राज, आशीष जोशी, क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को बनाया जा रहा रोचक, विद्यार्थियों में बढ़ रही नवाचार की भावना
  • मतदाता सूची होगी त्रुटिरहित, प्रेक्षक ने बीएलओ को दिए पारदर्शिता के निर्देश
  • एक कॉल, हर मदद : 112 से जुड़ेंगी पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाएं
  • जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम आशीष कुमार भटगांई
  • कोटद्वार : सिम्मलचौड़ में खुला नया आधार सेवा केंद्र
  • आपदा से अपराध तक हर मोर्चे पर अलर्ट रहें – एसपी सुरजीत सिंह पंवार
  • देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
  • पौड़ी गढ़वाल : स्कूटर से शराब की सप्लाई करने वाला शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.