बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2026 8:22 अपराह्न

भारी बारिश में भी आंदोलन जारी, जांच की प्रगति और कथित वीआईपी को लेकर उठाए सवाल

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय (सीमा द्वार) के बाहर प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य और दूसरे प्रवेश द्वार पर प्रतीकात्मक तालाबंदी कर जांच की प्रगति पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचे और वहां भी प्रतीकात्मक रूप से ताला लगाया। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच कार्यालय परिसर के भीतर से वार्ता हुई।

आंदोलनकारियों ने सीबीआई से मामले में कथित वीआईपी की पहचान, जांच की वर्तमान स्थिति, कुछ नामों से पूछताछ, कथित साक्ष्य मिटाने के आरोपों और अंकिता भंडारी के परिजनों से अब तक पूछताछ नहीं किए जाने सहित कई मुद्दों पर जवाब मांगा। अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार पर भी प्रतीकात्मक तालाबंदी की।

प्रदर्शन के दौरान सीबीआई जवाब दो, अंकिता भंडारी को न्याय दो, वीआईपी को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही से भी जुड़ा है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र स्पष्ट प्रगति और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस दौरान कमला पंत, सुजाता पॉल, निर्मला बिष्ट, त्रिलोचन भट्ट, मोहित डिमरी, एडवोकेट अलमास सिद्दीकी, शंकर गोपाल, ललित उत्तराखंडी, मनीष सुंदरियाल, विनोद कुमार धस्माना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।

 

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 27 फरियाद, डीएम का सीधा आदेश, शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण
  • देहरादून : हिमालय दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प
  • चौंदकोट गढ़ी के विकास को लेकर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक, अहम प्रस्ताव पारित, तीलू रौतेली की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
  • पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • 10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
  • रवांल्टी भाषा में अनूदित पुस्तक ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ का लोकार्पण, प्रेमचंद की कहानियों को लोकभाषा का यशवंत पंवार ने किया अनुवाद 
  • दिल्ली सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढही, छह की मौत; सीसीटीवी वीडियो आया सामने
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार
  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.