गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2026 4:26 अपराह्न

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चेसिस वाहन चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पांच नामजद लोगों पर तमंचों से कई राउंड फायरिंग करने, लगातार पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान सड़क से गुजर रही एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम पटेरी निवासी तथा वर्तमान में ग्राम दोपहरिया निवासी जगजीत सिंह 30 जून की रात करीब 9:20 बजे अशोक लीलैंड की चेसिस लेकर खालापुर, पनवेल (मुंबई) के लिए रवाना हुए थे। आरोप है कि गांव से बाहर निकलते ही सड़क किनारे एक मारुति ब्रेजा कार (यूके-04डब्ल्यू-9901) और एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। जैसे ही वह वहां पहुंचे, दोनों कारों से पांच लोग बाहर निकले और कथित रूप से उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।

सिरौलीकला चौराहे, खालसा ढाबा और गौला पुल के पास भी आरोपियों ने चलती गाड़ी पर कई बार फायरिंग की। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल पर सवार साहिस्ता बी, पत्नी इशरार, निवासी बल्लिया मुड़िया, जिला पीलीभीत, गोली लगने से घायल हो गईं। महिला अपने पति और बच्चों के साथ बाद में पुलभट्टा थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि कार सवार लोग ट्रक चालक पर गोली चला रहे थे और उसी दौरान उनके जांघ व कंधे में गोली लग गई।

चालक ने बताया कि उनकी चेसिस गाड़ी की बॉडी और बैक लाइट पर भी गोलियों के निशान मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं और पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट थाना बिलासपुर में दर्ज है।

तहरीर में जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी, हरमन, विक्रमजीत, निरंजन सिंह उर्फ निरु निवासी ग्राम डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर तथा सर्वजीत बजवा उर्फ साबा निवासी मुल्लाखेड़ा, थाना भोट, जिला रामपुर को नामजद किया गया है।

पुलभट्टा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.