सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकुल मैदान में बनेगा भव्य मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, परियोजना की रूपरेखा पर की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2026 6:00 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं में शामिल है शोध संस्थान की स्थापना
  • भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, योग, ज्योतिष एवं प्राच्य विद्याओं के संरक्षण एवं शोध को मिलेगा बढ़ावा
हरिद्वार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं के क्रम में हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में भव्य ‘मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान’ की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं प्राच्य विद्याओं के संरक्षण, संवर्धन तथा शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के.सुधांशु ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिकुल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित परियोजना के लिए उपलब्ध भूमि एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।      
स्थलीय निरीक्षण के उपरांत प्रमुख सचिव ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की विस्तृत रूपरेखा, भूमि संबंधी विषयों, मूर्ति स्थापना, चार दीवारी , आधारभूत संरचना, मंच निर्माण, पार्किंग व्यवस्था तथा निर्माण कार्य की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के भीतर अपनी अपनी कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही के लिए सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा जिला स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को नोडल अधिकारी नामित किया है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रस्तावित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के संरक्षण और शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। संस्थान में योग, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, भारतीय कला, दर्शन, वैदिक अध्ययन तथा अन्य प्राच्य विद्याओं पर शोध, अध्ययन एवं प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे भारतीय ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
बैठक में शोध संस्थान के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयार की गई कार्य योजना का पीपीटी के माध्यम से  प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, महानिर्देशक संस्कृति एवं भाषा युगल किशोर पंत, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.