बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली विभागीय बैठक, जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2026 11:20 अपराह्न

श्रीनगर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को श्रीनगर स्थित महिला थाना सभागार में पेयजल निगम, सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान श्रीनगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा उपायों तथा सीवर लाइन से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, साथ ही उन्होंने कहा कि पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति की प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, पेयजल निगम सुभाष भट्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान अर्पित मित्तल उपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेयर आरती भंडारी, कुलपति दून विश्विद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर शिक्षा निदेशक पदमेंद्र बिष्ट, प्रधानाचार्य मीना गैरोला सहित अन्य अधिकारी और छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.