मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया करोड़ो रुपये का लोकार्पण व शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2021 5:52 अपराह्न

पौड़ी । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे।  जहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने रैली के माध्यम से शहरवासियों का अभिनंदन किया। पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचकर विकास के साक्षी लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।जहां करीब 100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण सीएम ने किया।  जिसमें पेयजल संबंधित योजना व मोटरमार्ग का डामरीकरण व पक्कीकरण का शिलान्यास व लोकार्पण किया गय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में 328.59 लाख लागत से चिकित्सा अधिकारियों हेतु ट्रोजिट हॉस्टल के भवन के तथा 2908.55 लाख की लागत से निर्मित कोला पातल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना एवं विकास भवन परिसर में जिला योजना के अंतर्गत 87.92 लाख की लागत से अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। जबकि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 740 लाख की लागत से वडडा -चमना (अनुसूचित जाति ग्राम) बुरासी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं पक्की करण कार्य तथा 1161.32 लाख की लागत से मरचुला- सराईखेत -बैजरो- पोखडा -सतपुली- बाँघाट- घंडियाल – कांसखेत- पौड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य एवं  650 लाख की लागत से पौड़ी- देवप्रयाग -गजा -जाजल मोटर मार्ग के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्य तथा 342.15 लाख लागत की राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड कोट में कार्यालय भवन के नव निर्माण कार्य एवं राज्य योजना के अंतर्गत 2229.47 लाख  की लागत से महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के कार्य तथा 1736.28 लाख की लागत से एनआरडीडब्ल्यूपी व जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सबदरखाल कादेखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किये जा रहे है प्रतिभावान युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए खेल नीति बनाई गई है। इसके साथ ही चारधाम के पुरोहित द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए देवस्थानम एक्ट को भी समाप्त कर दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस
  • माणा क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यातायात दबाव हुआ कम
  • अवैज्ञानिक वेतनमान संशोधित करने की मांग, सीटू ने उठाई आवाज
  • नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव : 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी का विकल्प, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान
  • सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • पौड़ी गढ़वाल : 120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत
  • पौड़ी गढ़वाल : संगलाकोटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का शिलान्यास, 73 लाख की लागत से होंगे निर्माण कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.