मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप !

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2021 11:55 अपराह्न

देहरादून: कोरोना के नए वैरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राष्ट्रपति ड्यूटी में शामिल पुलिस कर्मियों में संक्रमण पाए जाने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों के एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस कर्मियों की व्यापक एंटीजन जांच में 15 कर्मियों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित हरिद्वार और पौड़ी जिले के हैं। जिन्हें फिलहाल होम आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।

डीजीपी ने तीन दिन में सभी पुलिस कर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में 3300 से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच की गई। देर शाम तक पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान हरिद्वार में 09 और पौड़ी में 06 पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सहित कुछ जिलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। इस दौरान पीएचक्यू में भी 396 अधिकारी, कर्मचारियों की जांच की गई, राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

हरिद्वार में जो 9 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उसमें पुलिस लाइन तैनात एक प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, एक आरक्षी जबकि पुलिस कार्यालय में बनी मीडिया सेल के आरक्षी, पुलिस कार्यालय में तैनात एक आरक्षी, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में तैनात आरक्षी, थानाध्यक्ष कलियर, व खानपुर थाने में तैनात आरक्षी रघुनाथ जांच में पॉजीटिव मिले हैं। 

इधर, कोतवाली श्रीनगर में पुलिसकर्मियों के हुए रैपिड टेस्ट में 4 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल चारों पुलिसकर्मियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

वहीं बैलपडाव स्थित आईआरबी में 61 और एलआईयू रामनगर में 06 कर्मचारियों के रैपिड टेस्ट किए गए।  इनमें 03 आईआरबी कर्मचारी और एक एलआईयू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.