posted on : जुलाई 28, 2020 5:25 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज मुख्य कोषागार पौड़ी का रूटीन निरीक्षण कर, वित्तीय कार्यो का जायजा लिया। उन्होने डबल लॉक कक्ष में मूल्यवान वस्तु, पेंशन एवं लेखा अभिलेखों का निरीक्षण किया। डबल लॉक कक्ष में मौजूद पुराने स्टांप पेपर को लेकर उन्होंने कोषाधिकारी प्रवीण बडोनी को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी राजेश कुमार एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।




Discussion about this post