बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रमुख जन गोष्ठी का किया आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2026 5:24 अपराह्न
कोटद्वार । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें अवगत कराया गया कि शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के अवसर पर मंडल स्तर पर व बस्ती स्तर पर अधिकतम स्वम सेवकों की गणवेश में एकत्रीकरण व संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए इसके उपरांत व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया गया व इसके उपरांत विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया । तत्पश्चात प्रमुख जन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में महानगर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ ने 100 वर्ष में अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद समाज में अपनी उपस्थिति लगातार बनाई रखी है व समाज को जागृत करने का काम लगातार किया जा रहा है समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है इसी परिपेक्ष में देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समाज को और अधिक जागरूक और परिपक्व करना है । बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के साथ मिलकर पंच परिवर्तन के अपने लक्ष्य पर स्थिर है और पंच परिवर्तन से ही समाज और देश में परिवर्तन आएगा । कहा कि पर्यावरण जागरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता का जागरण और नागरिक कर्तव्य का अगर प्रत्येक नागरिक पूरे मनोयोग से पालन करें तो समाज की दशा और दिशा परिवर्तित होनी निश्चित है ।
कहा कि स्वाधीनता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण भागीदारी की तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने स्वयं राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन में भाग लिया और कई बार जेल जाकर इस बात को साबित भी किया है उन्होंने कहा कि गोवा मुक्ति आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी । वर्तमान में संघ के विभिन्न प्रकल्प समाज में चल रहे हैं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रमुख जनों द्वारा संघ के विषय में कुछ प्रश्न प्रस्तुत किए गए जिनका उत्तर दिनेश सेमवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में प्रमुख जनों के द्वारा अपनी जिज्ञासा व सुझाव भी प्रस्तुत किए गए ।
कार्यक्रम में जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, जिला प्रचारक कमल, जिला सह संघ चालक लोकपाल, जिला कार्यवाह संदीप, जिला कार्यवाह अरुण, विभाग सह कार्यवाह चंदन नकोटी, विभाग प्रचार प्रमुख जितेंद्र रावत, जिला प्रचार प्रमुख अरविन्द दुदपुड़ी, जिला सोशियल मीडिया प्रभारी विपिन बेदवाल, नगर सह कार्यवाह राजेश, सचिन, नगर संघ चालक डॉक्टर वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सीमा भंडारी व प्रशांत बड़ोंनी, प्रकाश डबराल, प्रोफेसर विजय कुमार, गोवर्धन चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश थपलियाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोटद्वार नागेंद्र जोशी, एडवोकेट रतन नेगी, जितेंद्र रावत, रमेश कुमार वर्मा, सुनील डोबरियाल, अमृतांशु बर्थवाल, पंडित बृजेश चतुर्वेदी, अनिल नवानी, श्रीकांत नोगी, चंद्र प्रकाश नैथानी आदि समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख बृजमोहन सिंह चौहान ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.