मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए आवश्यक निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2026 6:21 अपराह्न
देहरादून : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  के संभावित प्रतिभाग एवं जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर व्यापक तैयारियों की समीक्षा की तथा रेखीय विभाग के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लें तथा मार्ग पर आवश्यक सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार एवं अन्य कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित रूट पर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों के अंतर्गत सड़क किनारे पड़ी केबलों को तत्काल हटाया जाए, जिससे आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो तथा मार्ग सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बना रहे।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मंच निर्माण, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया जाए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल एवं संभावित रूट पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में संभावित रूट पर चल रहे समस्त निर्माण कार्यों हेतु पूर्व में दी गई अनुमतियां कार्यक्रम तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
  • अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
  • उत्तराखंड में स्तन कैंसर जांच को नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक से पौड़ी-टिहरी में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर शुरू, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं आधुनिक जांच सुविधाएं
  • केंद्रीय गृह सचिव की प्रस्तावित यात्रा को लेकर रुद्रनाथ ट्रैक रूट की तैयारियां तेज, डीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.