गुरूवार, मई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार नागरिक मंच के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों ने कोटद्वार की समस्याओं का निस्तारण न हो पाने से भरी हुंकार

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2026 12:36 पूर्वाह्न

कोटद्वार। कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों मुख्य रूप से नगर  आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष बार बार उठाने के बावजूद समस्याओं का जस का तस रहने के कारण कोटद्वार नागरिक मंच के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों ने 02 अप्रैल 2026 को 1 बजे  गोखले मार्ग पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिनमें वरिष्ठ नागरिक संगठन, व्यापार संघ, भारत विकास परिषद, पूर्व सैनिक लीग, पूर्व सैनिक संगठन, अर्ध सैनिक बल संगठन, ग्रामीण विकास नागरिक विकास मंच, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, भारत स्वाभिमान न्यास, वन विभाग से. नि. अधिकारी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड विकास पार्टी, पुलिस पेंशनर्स संगठन मुख्य हैं।

इस मामले में नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी एवं सचिव अतुल भट्ट द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया है कि बदरीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग समेत करीब सभी सार्वजनिक मार्गों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण  हट नहीं रहा और बिना वेरिफिकेशन के लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा सूचना देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि मोटर नगर प्रकरण का अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी उम्मेद सिंह रावत ने कहा कि बिना मांग के पानी के मीटर लगाये जाने की योजना चल रही है जिसके 250 करोड़ मय ब्याज के कोटद्वार वासियों को वापस करने पड़ेंगे और मीटर पानी तो पानी हवा के दबाव से भी चल रहे हैं यानि उतने ही पानी की मात्रा में दुगने से ज्यादा का बिल आयेगा, निर्माणदाई एजेंसी द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है मगर ठीक से भराव नहीं किया जा रहा है व पाइप की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर प्रत्याशी रहे विमल जोशी ने जताया आभार, बोले – चुनाव परिणाम से बढ़कर सदस्यों का विश्वास और स्नेह
  • उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
  • ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल
  • बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य
  • हीट वेव से निपटने को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनाए जाएंगे हीटस्ट्रोक कक्ष, सचिव सचिन कुर्वे ने कहा – हीट सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • सख्त फैसलों और जनसंवेदनशील कार्यशैली से चर्चा में डीएम ललित मोहन रयाल, भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन, जनता से सीधा संवाद और प्रशासनिक सुधारों के चलते प्रतिष्ठित सूची में मिली जगह
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में अंतिम संस्कार
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
  • कोटद्वार : बाबरिया गैंग के चेन स्नैचरों को पुलिस ने पानीपत से धर दबोचा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.