गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा, कहा – किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचे

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2026 4:51 अपराह्न
डीएम ने गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली लागू करने के दिए निर्देश
चमोली : जनपद में आमजन को घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी की संभावना रोके जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न गैस एजेंसियों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोपेश्वर, कोठियाल सैण, मैंठाना एवं नन्दप्रयाग स्थित गैस गोदामों में पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी स्तर पर आमजन को असुविधा न हो और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।इस दौरान जिलाधिकारी ने रैंडम नंबर लगाकर गंगी लाल नामक गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाले उपभोक्ता से बात की जिसमें उपभोक्ता गंगी लाल द्वारा समय पर गैस मिलने की बात कही गयी, साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम संचालकों को निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को रोस्टर प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर के माध्यम से निर्धारित समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए तथा प्रतिदिन वितरित किए गए सिलेंडरों का विधिवत रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान उप जिलाधिकारी आरके पांडे, जिला आपूर्ति अधिकारी अंकित पांडे सहित संबंधित गैस एजेंसी के ओनर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.