गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2026 6:53 अपराह्न

लक्सर। पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जीआरपी लक्सर की टीम ने चलती ट्रेन में महिला से कुंडल छीनने की घटना में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया माल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को सहारनपुर निवासी बबीता पत्नी अशोक कुमार ने थाना जीआरपी लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। जब ट्रेन लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो दो अज्ञात बदमाशों ने उनके कान से कुंडल छीन लिए और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर थानाध्यक्ष रचना देवरानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और लगातार प्रयासों के आधार पर 25 मार्च 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में छीना गया सामान भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से ट्रेनों में चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे घटना के समय मोबाइल फोन घर पर छोड़ देते थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए स्टेशन के बाहरी क्षेत्रों में धीमी गति से चलती ट्रेन में चढ़ते-उतरते थे। घटना के बाद चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अक्टूबर माह में हरिद्वार-लक्सर बाईपास क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सलमान उर्फ टीनू (22) पुत्र स्व. महबूब निवासी भलस्वा ईसापुर थाना नागल, जिला सहारनपुर, लोकेश कश्यप पुत्र प्रकाशा निवासी भलस्वा ईसापुर थाना नागल सहारनपुर तथा विकास कश्यप पुत्र सुरेश उर्फ काका निवासी तहहेड़े बुजुर्ग थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल हैं।

अभियुक्त विकास का आपराधिक इतिहास

  • मु.अ.सं. 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
  • मु.अ.सं.-34/18 धारा 392,411 भादवि – चालानी थाना जीआरपी लक्सर

अभियुक्त लोकश आपराधिक इतिहास

  • मु.अ.सं. 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
  • मु.अ.सं. 51/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर

अभियुक्त सलमान उर्फ टिनू आपराधिक इतिहास

  • मु.अ.सं. 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
  • मु.अ.सं. 51/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर

पुलिस टीम

  • थाना अध्यक्ष रचना देवरानी
  • एसआई प्रीति सैनी चौकी प्रभारी रुड़की
  • अ.उ.नि. अतुल चौहान
  • का. 17 सोनू कुमार
  • का. 215 सुनील कुमार
  • का. 10 आशीष कुमार
  • का.05 मुनेश कुमार
  • का. 190 अमित कुमार
  • का.43 चन्द्रकिरण
  • का. 08 मनोज (एसओजी)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां, धाम में 3-4 फीट बर्फ के बीच प्रशासन की तैयारी तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.