गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2026 1:51 अपराह्न
  • 42 सीटर विमान से कनेक्टिविटी मजबूत.

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। एलायंस एयर द्वारा संचालित 42 सीटर विमान सेवा के शुरू होने से अब पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आमजन के लिए सुविधाजनक है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं अब केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए जीवन रेखा बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई उड़ान योजना ने देश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा दी है, जिससे अब आम नागरिक भी सस्ती दरों पर हवाई यात्रा कर पा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। इसका विशेष लाभ टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ ही दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में उड़ान योजना के तहत 26 हवाई मार्गों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा वर्ष 2023 में शुरू की गई “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस नई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच भी हेली सेवा शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे क्षेत्र में हवाई सुविधाएं और बेहतर होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार का भरोसा दिलाया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.