शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : डीजीपी अशोक कुमार ने किया नवनिर्मित मॉडल पुलिस कंट्रोल रूम का वर्चुअल उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2021 3:05 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण: पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा पुलिस लाईन स्थित नव निर्मित मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रुम का वर्चुअल उदघाटन किया गया। उदघाटन समारोह के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि अपराध नियंत्रण की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक बहुत अच्छी पहल की गई है जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई रिजोल्यूशन के सीसीटीवी कैमरे लगाने से अब अपराधियों का बचना नामुमकिन साबित होगा और गुपचुप तरीके से अपराध करने वाले पुलिस की नजर से बच नहीं पायेंगे। इसके अतिरिक्त उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा द्वारा मॉर्डन कंट्रोल रुम को बनाये जाने हेतु विशेष सहयोग करने पर  मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी उत्तरकाशी व स्व. गोपाल सिंह रावत, निवर्तमान विधायक गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र व उनकी धर्मपत्नी  शान्ति गोपाल रावत का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों जैसे- गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के साथ ही पुरोला, बडकोट व उत्तरकाशी शहर में करीब 160 हाई रिजोल्यूशन इंटरनेट कनेक्टेड CCTV  कैमरे जिनमें जनपद मुख्यालय के मुख्य स्थानों मे ही जैसे नदी घाट, मुख्य चौराहे, पार्क,वाहन पार्किंग तथा ऐसे स्थल जहां पर जाम की स्थिति ज्यादा रहती है में करीब 81 CCTV कैमरे लगाये गये हैं। जिनको मॉनिटर करने हेतु एक मॉर्डन कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है जो कि पुलिस लाईन उत्तरकाशी में स्थापित किया गया है। 
यह मॉर्डन कंट्रोल रुम आधुनिक संचार संसाधनों से सुसजित किया गया गया है, जिसमें आम नागरिकों को त्वरित सहायता हेतु टोल फ्री नम्बर 112,महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प कंट्रोल एवं पब्लिक आई एप्प को भी जोड़ा गया है। उत्तराखण्ड के सभी जनपद मुख्यालयों को सेटेलाईट के माध्यम से जोड़ा गया है जिस हेतु पोलनेट कंट्रोल रुम भी मॉर्डन कंट्रोल रुम के साथ मर्ज किया गया है। तथा प्रत्येक थाना/चौकी/आपदा कंट्रोल रुम /बैरियर को वायरलैस टैक्नोलोजी के माध्यम से जोड़ा गया है,जिसमें सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जायेगा। तथा आपदा जैसे स्थितियों में भी बिना किसी बाधा के कार्य करने में सक्षम होगा। आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण संचार साधन इंटरनेट की हाई स्पीड सुविधा से इस मॉर्डन कंट्रोल रुम को सुसजित किया गया है जिससे सभी CCTV कैमरों को ऑनलाईन कहीं भी मॉनिटर किया जा सकता है।
जनपद में स्थापित सभी CCTV कैमरे आधुनिक तकनीकि पर आधारित है जो कि इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाईन कनैक्टेड हैं इनका लिंक सोशल साईट्स जैसे फेसबुक पर भी दिया जायेगा। फोन पर एप्प के माध्यम से इन कैमरों पर होने वाली गतिविधियों को कभी भी व कहीं पर भी मॉनिटर किया जा सकता है। इन नये टैक्नोलोजी के कैमरों से आम जनता को बहुत लाभ होंगे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर आम जन स्वयं मॉनिटरिंग कर इसकी सूचना कंट्रोल रुम को दे सकते है जो कि सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके साथ ही वर्तमान में जो युवा पीढी नशे की ओर ढलती जा रही है उन पर भी नजर रखने के लिए  ऐसे स्थानों संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये है जिससे कि इनकी गतिविधियों पर भी नजर रख त्वरित कार्रवाई की जा सकती है। आपदा के दौरान नदी घाटों पर स्थापित कैमरों की सहायता से नदी के जलस्तर को मॉनिटर किया जा सकता है। साथ ही कोविड के मध्यनजर कोविड नियमों के पालन हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से मॉनिटर किया जाता है।
 
        
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.