रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में जीनोमिक्स व मॉलीक्यूलर डायग्नोस्टिक्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2026 10:10 अपराह्न

ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश व तकनीकी सहयोगी डीएनए लैब (CRIS) देहरादून के तत्वावधान में आज 21 से 25 मार्च 2026 तक “New Frontiers in Applied Genomics, Molecular Diagnostics and Advanced Systems in Translational Research in Life Sciences 2026” विषय पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला व सम्मेलन एवं संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का शुभारंभ हुआ। जिसमे 21 से 23 मार्च तक देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के वक्ताओं के ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान आयोजित होंगे व 24 व 25 मार्च को ऑफलाइन माध्यम से पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ सम्मान एवं पोस्टर, ओरल प्रतियोगिता का आयोजित होगी।

उक्त कार्यशाला के प्रथम दिवस ऑनलाइन उद्घाटन सत्र में कार्यशाला अध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने सभी प्रतिभागियों व वक्ताओं का स्वागत एवं परिचय किया, उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. एनके जोशी लगातार छठवीं बार आयोजित इस कार्यशाला के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। परिसर ऋषिकेश के निदेशक प्रो. एमएस रावत विश्वविद्यालय की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक आणविक तकनीकियों से रोगों की पहचान व जांच में तेजी आई है, प्रयोगशालाओं में AI ने बीमारियों की पहचान की गति और सटीकता को नए आयाम दिए हैं।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. ए.के. देशमुख ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासित रूप से सीखने व अपनी क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। इस कार्यशाला व सम्मेलन के समन्वयक व डीएनए लैब के प्रबन्धक निदेशक डॉ. नरोत्तम शर्मा ने कार्यशाला में सभी वक्ताओं का परिचय कराया व 5 दिवसीय कार्यशाला का उदेश्य विस्तारपूरक समझाया।

प्रथम तकनीकी सत्र में एम्स, ऋषिकेश के एडिशनल प्रोफेसर, पैथोलॉजी, डॉ नीलोत्पल चौधरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि चिकित्सा विज्ञान में PCR एवं NGS (Next Generation Sequencing) जैसी उन्नत तकनीकों ने बीमारियों के सटीक निदान और उपचार में एक नई क्रांति ला दी है। PCR तकनीक डीएनए की प्रतियों को बढ़ाकर संक्रामक रोग जैसे TB, कोविड, हेपेटाइटिस का सूक्ष्म स्तर पर तुरंत पता लगाने में सक्षम है। NGS तकनीक एक साथ हजारों आनुवंशिक अनुक्रमों को पढ़ सकती है। इसे कैंसर के उत्परिवर्तनों (Mutations) की पहचान और दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के विश्लेषण में किया जा रहा है। इन तकनीकों के मेल से न केवल जांच की सटीकता बढ़ी है, बल्कि अब मरीजों को उनकी जेनेटिक बनावट के आधार पर ‘पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट’ देना भी संभव हो गया है।

द्वितीय तकनीकी सत्र में डीएनए लैब की प्रभारी व मैक्स हॉस्पिटल की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. हीना रोहिला ने कहा कि चिकित्सा निदान (Diagnostics) के क्षेत्र में ऑटोमेशन एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। सूक्ष्मजीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में अब रोबोटिक प्रणालियों और आधुनिक मशीनों के उपयोग से बीमारियों की पहचान पहले से कहीं अधिक सटीक और त्वरित हो गई है, जो कल्चर रिपोर्ट पहले 48-72 घंटों में आती थी, अब ऑटोमेटेड सिस्टम उसे कुछ ही घंटों में तैयार कर देते हैं, एंटीबायोटिक संवेदनशीलता की स्वचालित जांच से मरीजों को सही दवा समय पर मिलना संभव हुआ है। मानवीय हस्तक्षेप कम होने से नमूनों की शुद्धता बनी रहती है।
अंत मे प्रश्नोत्तर सत्र में दोनों वक्ताओं ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के सहजतापूर्वक उत्तर दिए। इस कार्यशाला के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.