शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2026 7:02 अपराह्न
  • जनपद में जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम के उचित कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
  • हिल बाईपास मनसा देवी पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के लिए उचित प्रबन्धन के दिए निर्देश
  • आपदा की दृष्टिगत आमजन मानस को अलर्ट करने के लिए सभी नागरिकों से मोबाइल फोन पर सचेत ऐप डाउनलोड करने के लिए किया जाए जागरूक
  • बाढ़ की स्थिति में आपदा मित्रों एवं गंगा प्रहरियों के साथ गंगा तट पर रहने वाले लोगों को दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार : भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मनीष भारद्वाज ने जनपद हरिद्वार में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार जनपद आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वर्षभर करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों एवं बाहरी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक तकनीकों एवं बेहतर समन्वय के साथ सशक्त बनाना आवश्यक है।

उन्होंने जनपद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो। इसके साथ ही हिल बाईपास स्थित मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के लिए उचित पर पर प्रबंधन करते हुए वहां स्थायी एवं वैज्ञानिक समाधान अपनाने के निर्देश दिए।

सचिव आपदा ने आपदा की स्थिति में समय पर सूचना प्रसारण की महत्ता पर बल देते हुए “सचेत ऐप” के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे किसी भी आपदा या बाढ़ की स्थिति में त्वरित अलर्ट जारी किया जा सके।

बैठक में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों, गंगा प्रहरियों एवं गंगा तट पर रहने वाले लोगों को आपदा से निपटने हेतु प्रशिक्षण दिया जाए। सचिव ने निर्देशित किया कि इस प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाया जाए, जिससे आपदा के समय त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने   सचिव आपदा प्रबन्धन को जनपद में चल रहे आपदा प्रबंधन कार्यों, संसाधनों की उपलब्धता एवं भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि जनपद में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे है तथा किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी को समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं मॉकड्रिल भी किया जा रहा है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
  • चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
  • देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.