गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवरात्र व ईद से पहले गैस संकट गहराया, धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2026 6:56 अपराह्न

देहरादून। प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आम जनता की परेशानियों से अवगत कराया।

इस दौरान धस्माना ने मुख्यमंत्री को विक्रमी नवसंवत्सर 2083 और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश में बढ़ती गैस संकट की समस्या को जल्द दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर खाड़ी क्षेत्र में तनाव के चलते एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर उत्तराखंड में साफ दिखाई दे रहा है।

धस्माना ने बताया कि चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते गैस की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जिससे त्योहारों की खुशियां फीकी पड़ रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केवल देहरादून में ही करीब 7.75 लाख उपभोक्ता हैं, जबकि आवंटित कोटा लगभग 5.5 लाख सिलेंडर का है। पहले से ही करीब 2.25 लाख सिलेंडर की कमी बनी हुई है, वहीं वर्तमान में आपूर्ति और घटने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

धस्माना ने मांग की कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से समन्वय कर प्रदेश के लिए एलपीजी सिलेंडरों का कोटा बढ़वाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही केंद्रीय पेट्रोलियम एवं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत कर प्रदेश के लिए एलपीजी कोटा बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह. आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.