posted on : नवम्बर 28, 2021 8:05 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 27 नवम्बर 2021 को अभियुक्त शुशील पाल उर्फ दाणी को बालासौड़ जाने वाले रास्ते के पास से 4.95 ग्राम अवैध समैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त चरस बरेली से लाकर कोटद्वार क्षेत्र में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लेकर आया था। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से NDPS ACT के तहत अब तक कुल 62 व्यक्तियों के विरुद्ध 59 अभियोग पंजीकृत कर 330 किलो 474 ग्राम अवैध गांजा, 3963.37 ग्राम चरस एवं 165.07 ग्राम स्मैक बरामद हुयी।
अभियुक्त का नाम पता
- शुशील पाल उर्फ दाणी पुत्र राजूपाल निवास मो0 पक्का बाग, बढ़ापुर, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर, उ0प्र0, हाल निवासी आर्शीवाद मार्बल के पास कोड़िया कैम्प कोटद्वार उम्र- 22 वर्ष।
बरामद माल
- 4.95 ग्राम अवैध समैक
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 270/2021 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मनोहर सिंह प्रभारी सीआईयू.
- उपनिरीक्षक विनोद कुमार
- आरक्षी 20 नापु आकाश मीणा
- आरक्षी 276 नापु कुलदीप सिंह
- आरक्षी 335 नापु चेतन सिंह