गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2026 10:28 अपराह्न

ज्योर्तिमठ । पहाड़ की सामाजिक संरचना को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की दिशा में जनपद की ग्राम सभा रेगडी ने एक नजीर पेश की है। मंगलवार, 03 मार्च 2026 को ग्राम सभा में आयोजित एक विशेष महापंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव की सीमा के भीतर किसी भी सामाजिक, धार्मिक या सार्वजनिक आयोजन में शराब का सेवन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस कड़े नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या परिवार पर ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का भारी अर्थदंड लगाया जाएगा।

मातृशक्ति और युवाओं का साझा संकल्प

ग्राम प्रधान हेमा देवी, महिला मंगलदल की अध्यक्ष पवित्रा देवी और नवयुवक मंगलदल के अध्यक्ष नवीन चंद्र फरस्वान की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि आयोजनों में शराब के बढ़ते चलन से न केवल शांति व्यवस्था भंग होती है, बल्कि पारिवारिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों का भी पतन हो रहा है। विशेष रूप से मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को भारी जनसमर्थन के साथ पारित किया गया।

विवाह और देवकार्यों पर भी लागू होगा नियम

पारित प्रस्ताव के अनुसार, अब ग्राम रेगडी में आयोजित होने वाले विवाह समारोह, मुंडन संस्कार, देव-पूजन और अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक उत्सवों में शराब परोसने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यह नियम ग्राम सभा की सीमा में आने वाले प्रत्येक नागरिक और कार्यक्रम पर समान रूप से लागू होगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता पाया गया, तो उस पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि ग्राम सभा द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक और वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट हुआ गांव

ग्राम प्रधान हेमा देवी ने कहा कि यह निर्णय गांव की सामाजिक गरिमा को पुनर्जीवित करने के लिए लिया गया है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि गांव के सर्वांगीण विकास और एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु इस नियम का कड़ाई से पालन करें और एक-दूसरे का सहयोग करें। ग्रामीणों के इस क्रांतिकारी कदम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, जिसे क्षेत्र में सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.